ज़िन्दगी ने ली है नयी करवट, नए सफ़र का यह आगाज़ है
आँखों मैं अनजाने सपने,कही से आवाज़ देती एक पहचानी सी आवाज़ है
कोई आ रहा है चुपके से ज़िन्दगी मैं मेरे.....
बाटने सारी खुशियाँ और गम
मेरी हसी मैं उसकी आवाज़ होगी,
उसके आंसुओं मैं मेरी आह होगी
काँटों और फूलों से सजी ज़िन्दगी की राह होगी,
इस राह मैं तनहा नहीं, कोई तो मेरी हमराह होगी
किसी के साथ होने का मीठा सा एहसास होगा
संजीदा सी इस ज़िन्दगी मैं अब बहका हुआ सा अंदाज़ होगा
उसकी आँखों से देखूँगा अब अपने ख्वाब सारे
उसके बिना अधूरे होंगे,ज़िन्दगी के सारे नज़रे
दूर होकर भी दिल के पास है वो
पहली बारिश का एहसास है वो
ज़िन्दगी की किताब का पहला अल्फाज़ है वो
कभी देखा था मैंने जो,वो हकीक़त बनता खवाब है वो
ज़िन्दगी ने ली है नयी करवट, नए सफ़र का यह आगाज़ है
आँखों मैं अनजाने सपने,कही से आवाज़ देती एक पहचानी सी आवाज़ है
द्वारा रफत 09826219196
Tuesday, June 9, 2009
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

0 comments:
Post a Comment